हजारीबाग, अप्रैल 18 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। झारखंड बिरसा मुंडा जनकल्याण योजना प्रचार अभियान संस्था की कोर कमेटी के निर्णय के बाद नई झारखंड प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया गया । सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार की मौजूदगी में रामकिशोर सावंत को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इसके साथ ही बलदेव को हजारीबाग जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि शशि कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कार्यकारी समिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।संस्था की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई दिशा देंगे और जनकल्याण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। नई समिति के गठन से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.