झारखंड प्रजापति महासंघ के महामंत्री के पिता का निधन, संगठनों ने जताया शोक
कोडरमा, मई 13 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर के गौशाला रोड निवासी एवं झारखंड प्रजापति महासंघ के महामंत्री विजय कुमार पंडित के पिता बालेश्वर पंडित (85 वर्ष) का मंगलवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, समाज और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को परिजनों, समाज के प्रबुद्धजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में पानी टंकी रोड स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि बालेश्वर पंडित, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश कुमार पंडित के बड़े चाचा भी थे।उनके निधन पर श्री हनुमान संकीर्तन मंडल तथा झारखंड प्रजापति महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.