रांची, मार्च 29 -- रांची। प्रमुख संवाददाता झारखंड पेंशनर कल्याण समाज का रजत जयंती समारोह रविवार को रांची समाहरणालय के बी ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसेवक तिवारी ने किया। इस मौके पर संगठन की ओर से पिछले 25 साल से राज्य व केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर किए गए प्रयास व उल्लेखनीय सफलता की चर्चा हुई। समारोह में डॉ एचपी नारायण, आभा झा समेत अन्य ने अपने विचार रखे। संगठन से संबद्ध व राज्य के विभिन्न इलाके में संचालित 11 शाखा के पदधारियों को पेंशनर विभूषण व पेंशनर भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया गया। संगठन के महासचिव श्रीचंद्र नाथ ने वार्षिक प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष आरएन पांडेय ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.