रामगढ़, जनवरी 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज के जिला कार्यालय, अनुमंडल परिसर रामगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ शुक्रवार को मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पेंशनरों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की। समारोह की अध्यक्षता सचिव छोटू मोदी ने की। सभा को संबोधित करते हुए संरक्षक बलराम सिंह ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व इतना उज्ज्वल और प्रेरणादायक था कि हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी उनके नेतृत्व में देश के लिए बलिदान देने को तत्पर रहते थे। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर नेताजी को उनके जन्मदिन पर सोने से तौला गया था और रंगून के मुस्लिम व्यापारी हबीब ने एक करोड़ रुपये में सोने की माला खरीदकर उन्हें अर्पित की थी। सचिव छोटू मोदी ने कहा कि रा...