रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, जिला रामगढ़ की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय, अनुमंडल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की। बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाने पर चर्चा हुई। साथ ही सभी प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों से अपने-अपने क्षेत्रों के सदस्यों की अद्यतन सूची जल्द उपलब्ध कराने को पुनः कहा गया। इस क्रम में पतरातू प्रखंड के सचिव भुनेश्वर ठाकुर ने अपने प्रखंड के सदस्यों की अद्यतन सूची जिला कार्यालय को सौंप दी। बैठक में बताया गया कि मांडू, चितरपुर और दुलमी प्रखंडों में अभी तक प्रखंड समिति का गठन पूर्ण नहीं हो सका है। इस पर निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.