रांची, मार्च 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की त्रिवार्षिक आमसभा 29 मार्च को दिन के 11 बजे से रांची समाहरणालय के बी ब्लॉक, कमर संख्या 505 में आयोजित होगी। संगठन के महासचिव चंद्रनाथ झा ने बताया कि आमसभा में पेंशनरों की समस्या एवं समाधान को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य व केंद्र सरकार की नौकरी से सेवानिवृत्त पेंशनरों के कल्याण को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने संगठन से संबद्ध सभी पेंशनरों से आमसभा में शामिल होने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.