रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड राज्य पुलिस सेवा के नौ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति देने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रालय द्वारा जारी यह अधिसूचना सेलेक्ट लिस्ट 2020, 2022 और 2023 के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें झारखंड कैडर में 9 रिक्तियों को भरने की मंजूरी दी गई है। यूपीएससी की 8 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई गई थी, जिसके बाद भारत सरकार के अवर सचिव चंदन कुमार ने यह आदेश जारी किया है। वर्ष 2020 की चयन सूची में अविनाश कुमार, वर्ष 2022 की चयन सूची में शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, दीपक कुमार का नाम है। वहीं, वर्ष 2023 की चयन सूची में मंजरूल होदा, राजेश कुमार, रोशन गुड़िया, श्रीराम सामड का नाम है। 2023 की चयन सूची में भी शिवेंद्र, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.