रांची, मई 20 -- झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी स्तर के 201 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य में बड़ी संख्या में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक फेरबदल के बाद राज्य के कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार की तरफ से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। तबादले के तहत कई अधिकारी नए जिलों में पदभार संभालेंगे, जबकि कुछ अधिकारियों को विशेष इकाइयों और शाखाओं में तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि इस बदलाव से संबंधित जिलों में पुलिस कार्यप्रणाली और नेतृत्व स्तर पर भी असर देखने को मि...