चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की चाईबासा शाखा का चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। 1005 मतदाता ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए किशुन मुर्मू, ओलिभर मिंज और हवलदार पासिंह दिग्गी चुनाव मैदान में थे। सचिव पद के लिए तारा चांद महतो,कुमार महतो और अजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए सचिन सौरभ टोपनो,फेलिस केरकेट्टा और सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद्र मांझी, सुखदेव उरांव और घनजय मांझी, संयुक्त सचिव पद के लिए नीरज कुमार पाण्डेय,अनुप लकड़ा और खिरोद लाल रूहीदास, केंद्रीय सदस्य के लिए हजरत अंसारी,सोनु कुमार सिंह और मनोज मेलगाडी और अंकेक्षक के लिए सुखलाल सोरेन, मनोरंजन चौबे और अनुप कंडूलना चुनाव मैदान में थे। मतदान के लिए जिले के पुलिस लाइन चाईबासा के अलावा चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, बड़ाजामदा और बीटीसी मुसाबनी...