लातेहार, दिसम्बर 3 -- झारखंड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां की लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान भी हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों उग्रवादियों की पहचान एरिया कमांडर सुनील उरांव और एरिया कमांडर मुकेश लोहरा के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी लातेहार जिले के मनिका के बॉर्डर इलाके में हुई है। पुलिस ने बताया कि एयरिया कमांडर सुनील उरांव पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित था, जबकि मुकेश लोहरा पर कोई इनाम नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.