लातेहार, मई 30 -- झारखंड के लातेहार अवैध शराब पकड़ी गई है। यहां के चंदवा थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने जब्त की, जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये आंकी गई है। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ इस कार्रवाई से शराब माफियाओं के पूरे नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया। सासंग मोड़ के समीप शुक्रवार को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर करोड़ों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब से लदे 12 चक्का ट्रक, स्कॉर्पियो और क्रेटा कार को जब्त कर लिया। शराब की यह खेप रांची से पलामू-गढ़वा की ओर भेजी जा रही थी। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना और ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही थीं दो कार चंदवा थाना परिसर में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि लातेहार पुलिस अध...