झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया मिसिर बेसरा का खास अजय महतो; 25 लाख का था इनाम
रांची, जुलाई 18 -- झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरिडीह पुलिस ने गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। संगठन की स्पेशल एरिया कमेटी (एसएसी) का सदस्य अजय महतो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था। अजय को हरलाडीह इलाके से पकड़ा गया। उसके साथ दो अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान अजय के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, अजय महतो कुख्यात मिसिर बेसरा के सबसे खास साथियों में से एक था।कैसे पकड़ा गया कुख्यात अजय महतो कुख्यात अजय महतो के क्षेत्र में रहने की जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली थी। इसी सूचना पर तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। जिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.