खूंटी, मार्च 15 -- झारखंड की खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तजना नदी के समीप एवं कालामाटी डूंगरी के पास शुक्रवार शाम छापेमारी कर छह उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार, गोलियां और लेवी वसूली से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एसपी मनीष टोप्पो ने शनिवार को बताया कि खूंटी में सक्रिय उग्रवादियों के नेटवर्क की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। तजना नदी के समीप कुछ संदिग्ध लोगों के जमा होने की सूचना शुक्रवार की शाम को मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। इसके बाद एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में टीम ने तजना नदी के पास नहर किनारे छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें मुरहू के माहिल निवासी विजय भोक्ता, खूंटी के बेलाहाथी रोड निवासी धीरज कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.