खूंटी, मई 10 -- झारखंड के खूंटी जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएलएफआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिलिंगा जंगल में छापेमारी के दौरान दोनों को पकड़ा गया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि खूंटी के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के सदस्य जिलिंगा जंगल में इकट्ठा हुए हैं और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने, अपने संगठन का विस्तार करने और इलाके में रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम गठित कर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि दोनों के पास से दो देसी तमंचे और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।पलामू में डिजिटल निगरानी शुरू झारखंड के पलामू जिला पुलिस ने नक्सली गतिविधियों, अपराध और चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.