जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा आज जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तेज गर्मी में संपन्न परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति कम रही। कुल 39,265 में से परीक्षा में 19962 परीक्षार्थी ही सम्मिलित हुए।परीक्षा के दौरान जिला उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा दयानन्द पब्लिक स्कूल, राजेंद्र विद्यालय, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल व अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा की स्थिति, परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा हुआ आयोजित...