रांची, अप्रैल 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) का आयोजन रविवार को राज्य के छह जिलों के 430 परीक्षा केंद्रों पर होगा। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग और देवघर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक पाली में परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगी। दो सेट में प्रश्न रहेंगे। पहले में 100 अंकों के 50 प्रश्न रहेंगे, जबकि दूसरे सेट में अभ्यर्थी द्वारा दिये गये विषय 100 प्रश्न 200 अंकों के रहेंगे। झारखंड लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक निर्गत किया जा चुका है। कुछ अभ्यर्थियों ने आयोग के ई-मेल और अन्य माध्यमों से यह सूचित किया है ऑनलाइन आवेदन की कॉपी में दिये गये रजिस्ट्रेशन नंबर और प्रवेश पत्र व उपस्थिति पत्रक में दिये गये रजिस्ट्रेशन नंबर अलग-अलग हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.