नई दिल्ली, अगस्त 8 -- झारखंड में परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर जेपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को रद्द करके दोबारा कराने और मामलों की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है। परीक्षा और मूल्यांकन में गंभीर गड़बड़ियों के आरोपों के कारण राज्य में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। याचिका में परीक्षा के आयोजन और मूल्यांकन में गंभीर गड़बड़ियों के आरोप हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने वकील सत्यम सिंह राजपूत के जरिए दायर जनहित याचिका (PIL) में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच या स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। याचिका में JPSC की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को रद्द किए जाने...