बोकारो, मार्च 18 -- तेनुघाट। झारखंड पब्लिक स्कूल चांपी के तीन विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड 2025-26 के लिए चुना गया है। चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र दिया गया है। गीतांजलि कुमारी (कक्षा 7) हेड लॉर्ड डिस्ट्रिब्यूशन फ्रॉम फॉर वर्क, मानसी सिन्हा (कक्षा 8) लो कॉस्ट ब्राइल स्लॉट विथ ऑडियो इंपेयर्ड पर्सन तथा जाह्नवी कुमारी (कक्षा 8) स्मार्ट ग्लव्स फॉर कन्वर्टिग साइन लेंग्वेज इंटू स्पीच में चयनित की गई। शिक्षक प्रभात कुमार और मिथिलेश कुमार दास ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और सहयोग दिया। निदेशक दिनेश कुमार महतो और प्रधानाचार्य सुरेश यादव ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.