रांची, सितम्बर 6 -- तोरपा, प्रतिनिधि। राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निधन पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं मर्माहत करने वाला है। यह झारखंड के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। सुदीप गुड़िया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक संवेदनशील, कर्मठ और जनसमर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राज्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया। यह भी पढ़ें- सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनका सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। विधायक ने ...