हजारीबाग, जून 24 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि गुरुजी को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना हर एक झारखंड वासी के लिए अत्यंत गौरव और ऐतिहासिक क्षण है। गुरुजी का जीवन और उनके विचार हमें सिखाता है कि शिक्षा, नशामुक्ति और स्वावलंबन से ही समाज का वास्तविक और जमीनी विकास संभव है। झारखंड के निर्माण और समाज सुधार में उनके इस अद्वितीय एवं अविस्मरणीय योगदान को लोग सदैव याद रखेंगे। यह भी पढ़ें- दिशोम गुरु को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना राज्य के लिए गौरव : मनोज यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की ब...