सराईकेला, जून 3 -- सरायकेला। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली, 2025 विषय पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी रीना हांसदा ने की। कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, निदेशक आईटीडीए उषा मुंडू, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी गोपी उरांव समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक उपस्थित रहे। कार्यशाला में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक की ओर से पेसा नियमावली, 2025 के विभिन्न बिंदुओं और पहलुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की गई। उन्होंने नियमावली के तहत ग्रामसभा की शक्तियों, अधिकारों, दायित्वों एवं भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ बनाने,...