रांची, फरवरी 3 -- झारखंड में नगर निकाय चुनाव भले ही दलगत आधार पर नहीं हो रहे हों, पर पार्टियों में इसे लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अधिकतर सियासी दलों ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए कमर कस ली है। दूसरी ओर, कई संभावित प्रत्याशी अपने पुराने दल को छोड़ नई पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। अलग-अलग गठबंधनों में शामिल दलों में भी इसे लेकर रस्साकशी चल रही है।बीजेपी ने संभावित प्रत्याशी तय किए हाल यह है कि भाजपा ने उन प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं, जिन्हें पार्टी स्तर पर समर्थन करना है। चूंकि चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होना है, ऐसे में नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय होने के साथ ही भाजपा में अंदरुनी खींचतान शुरू हो गई है। झामुमो द्वारा भी कई सीटों पर उम्मीदवारी के नाम तय किए जा चुके हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.