रांची, फरवरी 23 -- झारखंड के नौ नगर निगम समेत 48 नगर निकायों के लिए सोमवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों में पहुंच चुकी है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू गई है, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। बैलेट पेपर पर होने वाले नगर निकाय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 562 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 235 महिलाएं और 327 पुरुष व अन्य प्रत्याशी हैं। वहीं, वार्ड पार्षद और पंचायत सदस्य के लिए 5562 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 2727 महिलाएं और 283 पुरुष और अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के 43,43,295 मतदाता महापौर, अध्यक्ष, वार्ड पार्षद और पंचायत सदस्य का चुनाव करेंगे। राज्य में 1087...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.