रांची, मई 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड ब्राह्मण महासभा ने राज्यपाल संतोष गंगवार से झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड का नए सिरे से गठन करने में पहल की मांग की है। संगठन के संयोजक मनोज पांडेय ने कहा है कि न्यास बोर्ड का गठन जब से हुआ है और इस बोर्ड में राजनीतिक करने वालों को शामिल किया गया है, तभी से राज्य भर में जहां-जहां मंदिरों के लिए कमेटी अधिसूचित की गई है, वहां विवाद हुआ है। बोर्ड का हर निर्णय विवाद के घेरे में रहा है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड का गठन असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक ढंग से किया गया है। इस कमेटी द्वारा न ही राज्य के मंदिरों की संपत्ति की सुरक्षा और न ही पारदर्शी ढंग से प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुविधा के लिए कोई काम किया गया है। राज्य में 678 मंदिर और मठ चिन्हित किए गए हैं, जिसकी जमीन की सुरक्षा के साथ मंदिरों की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.