रांची, फरवरी 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं क्रियान्वन मंत्रालय की आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) रिपोर्ट के अनुसार राज्य में बेरोजगारी दर में भारी गिरावट आई है। सर्वेक्षण के अनुसार, झारखंड अब देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में तीसरे स्थान पर आ गया है। अक्तूबर-दिसंबर 2025 की तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की बेरोजगारी दर घटकर 3.2% रह गई है, जो पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 4.3% थी। इस सूची में झारखंड अब केवल गुजरात (2.3%) और कर्नाटक (2.7%) जैसे औद्योगिक राज्यों से ही पीछे है। ................................... ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर महज 2.3%, शहरी क्षेत्रों में 8.1% सर्वेक्षण रिपोर्ट में ग्रामीण, शहरी और दोनों ही क्षेत्रों में पुरुष और म...