झारखंड तीरंदाजी संघ का एजीएम और चुनाव स्थगित
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- झारखंड तीरंदाजी संघ (जेएए) की वार्षिक आमसभा (एजीएम) और चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संघ की मानद सचिव पूर्णिमा महतो ने इस संबंध में सभी संबद्ध जिला तीरंदाजी संघों को पत्र जारी कर जानकारी दी है। पत्र के अनुसार, पूर्व में जारी अधिसूचना के तहत झारखंड तीरंदाजी संघ की वार्षिक आमसभा और चुनाव 25 जुलाई 2026 को आयोजित थी। अब यह राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम-2025 (नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट-2025) को भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा अपनाए और लागू करने के बाद आयोजित की जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया कि अधिनियम और उसके तहत बनाए गए नियमों के अनुरूप ही संघ की कार्यवाही और चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसी उद्देश्य से एजीएम और चुनाव को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है। झारखंड तीरंदाजी संघ ने बताया कि आमसभा और चुनाव की नई तिथि, समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.