रांची, मार्च 13 -- ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब राजधानी रांची के ड्राई फ्रूट्स बाजार पर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 4 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्थानीय व्यवसायियों के अनुसार, युद्ध की स्थिति के कारण आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है, जिससे विशेष रूप से अफगानिस्तान और ईरान से आने वाले सूखे मेवों के दाम बढ़ गए हैं।7-10 प्रतिशत बढ़ गए दाम आंकड़ों के अनुसार, रमजान के इस पाक महीने में खजूर की मांग सबसे अधिक रहती है, लेकिन इसकी कीमतों में 10 प्रतिशत तक का उछाल आया है। इसके अतिरिक्त, पिस्ता और मामरा बादाम की कीमतों में 9 से 10 प्रतिशत, जबकि अंजीर के दामों में 7 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ त्योहार के कारण मांग चरम पर है, वहीं दूसरी ओर अंतरर...