रांची, जुलाई 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड तंजीम की ओर से सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिंदपीढ़ी सहित विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से हर हाल में अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम में महबूब आलम, फहीम अहमद, सरवर खान, अनवर हुसैन, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आसिफ, तनवीर अहमद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...