झारखंड ड्राइवर महासंघ की बैठक में सड़क सुरक्षा पर जोर
चाईबासा, जून 22 -- जगन्नाथपुर संवाददाता। झारखंड ड्राइवर महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जगन्नाथपुर स्थित मोगरा मैदान के समीप आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए वाहन चालकों एवं महासंघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा वाहन संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को एक मांगपत्र सौंपकर सड़क परिवहन व्यवस्था में सुधार तथा यातायात नियमों के सख्त अनुपालन की मांग की जाएगी। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। बैठक के अंत में उपस्थित सभी चालकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.