धनबाद, मई 24 -- डाक विभाग के बीमा विशेष अभियान में झारखंड सर्किल देशभर में अव्वल रहा। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु सर्किल रहा है। 21 मई को पूरे भारत में डाक विभाग की ओर से पीएलआई (डाक जीवन बीमा) और आरपीएलआई (ग्रामीण डाक जीवन बीमा) का विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान एक दिन में झारखंड में सर्वाधिक 24.15 करोड़ रुपए का बीमा किया गया। झारखंड में पलामू पहले, हजारीबाग दूसरे और धनबाद तीसरे और नंबर पर रहा। पलामू में छह करोड़ 55 लाख दो हजार 946 बीमा हुआ। वहीं धनबाद ने तीन करोड़ 14 लाख 714 रुपए का बीमा किया। डाक विभाग में दो प्रमुख जीवन बीमा योजना

डाक विभाग में प्रमुख जीवन बीमा योजनाएं डाक विभाग में पीएलआई और आरपीएलआई दो प्रमुख जीवन बीमा योजना है। पहला डाक जीवन बीमा है। यह योजना मुख्यरूप से सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों के लिए होती है। इस...