झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ऐक्शन में CID, जब्त होगी आरोपियों की संपत्ति
रांची, मई 17 -- सीआईडी की एसआईटी ने बोकारो और हजारीबाग कोषागार से फर्जी निकासी के मामले में आरोपियों की संपत्ति का खाका तैयार कर लिया है। केस में अबतक गिरफ्तार आरोपियों को मिली पूरी सैलरी के साथ उनके द्वारा अर्जित चल-अचल संपत्ति का आकलन किया गया है। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, केस में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किए जाने के बाद अलग से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई होगी। एसआईटी सूत्रों के अनुसार, धारा-107 में अपराध से अर्जित संपत्ति और उसकी मनी लाउंड्रिंग से अर्जित संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है। इसके तहत केस के अनुसंधान पदाधिकारी के द्वारा सीआईडी एसपी के माध्यम से विशेष कोर्ट को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसमें राशि की फर्जी निकासी की शुरुआत को डेडलाइन मान आरोपियों की संपत्ति को अपराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.