झारखंड टी-20 लीग में बालूमाथ के प्रभात यादव का हुआ चयन
लातेहार, जून 1 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के प्रथम सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जमशेदपुर स्थित वेव इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुई। इधर नीलामी के दौरान लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित कृष्णापुरी मोहल्ला निवासी दयाल यादव के पुत्र एवं उभरते क्रिकेटर प्रभात कुमार यादव का चयन भी एक फ्रेंचाइजी टीम द्वारा उनके बेस प्राइस पर किया गया। प्रभात के चयन से बालूमाथ सहित पूरे लातेहार जिले में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के सभी मुकाबले राजधानी रांची स्थित प्रतिष्ठित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- टी-20 लीग का खिताब जुगसलाई क्रिकेट क्लब ने जीता प्रभात यादव के चयन पर क्षेत्र के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.