झारखंड टी 20 प्रीमियर लीग में बरही के दो क्रिकेट खिलाड़ी की भी हुई नीलामी
हजारीबाग, जून 1 -- बरही प्रतिनिधि। जेएससीए के झारखंड टी-20 प्रीमियर लीग में बरही के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बरही के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बरही में हर्ष है। बरही के श्रीनगर गांव निवासी सचिन यादव को रांची टाइटंस ने 80 हजार रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं बरही के हरला गांव के अमन कुमार यादव को जमशेदपुर स्टीलर्स ने बेस प्राइस 50 हजार रुपये में अपनी टीम के लिए चयन किया है। शनिवार को जमशेदपुर के वेब इंटरनेशनल होटल में आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया के दौरान दोनों खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमों ने भरोसा जताया। यह भी पढ़ें- झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में बोकारो के 16 खिलाड़ी हुए चयनित झारखंड प्रीमियर लीग का उद्घाटन 10 जून को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा। सचिन यादव और अमन कुमार यादव के चयन को बरही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.