झारखंड टीम में रामगढ़ के पांच खिलाड़ियों का चयन
रामगढ़, मई 23 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। उत्तराखंड के रुद्रपुर में 23 से 28 मई तक आयोजित होने वाली 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2026-27 में भाग लेने के लिए झारखंड की अंडर-17 (कैडेट) टीम शुक्रवार को रवाना हो गई। झारखंड तलवारबाजी संघ ने रांची के मोराबादी में आयोजित ओपन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित 10 खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी रामगढ़ और पांच खिलाड़ी रांची के शामिल हैं। रामगढ़ से चयनित खिलाड़ियों में समृद्धि पांडेय, हंसिका कुमारी, ऋषि राज, अजीत कुमार एवं खुशी कुमारी शामिल हैं। वहीं रांची से इशांत तिर्की, नभ्या तिर्की, खुशबू कुमारी, आयुषी मिंज और अभिराज तिर्की ने टीम में जगह बनाई है। चयन प्रक्रिया में प्रेम उदय बेक, रवि रंजन, सिंगराई सुंडी, संजय खलखो और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.