कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा। सीटू से संबद्ध झारखंड जनरल मजदूर यूनियन केटीपीएस इकाई द्वारा श्रम कानूनों को निरस्त करने के विरोध में 12 फरवरी को केटीपीएस के मजदूर हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में यूनियन के सचिव विजय पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि हड़ताल को लेकर बीसी प्रबंधन को लिखित रूप से पूर्व में ही सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानून मजदूर विरोधी हैं, जिससे श्रमिकों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यूनियन इन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के माध्यम से मजदूर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.