बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड जूडो संघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें भारतीय जूडो महासंघ के द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में बिहार से राम उदय सिंह व सूर्य देव त्यागी सम्मिलित हुए। साथ ही झारखंड ओलंपिक संघ से प्रतिनियुक्ति ऑब्जर्वर राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। पूरे झारखंड राज्य से 20 जिला के अध्यक्ष व सचिव इस चुनाव में सम्मिलित हुए। सर्वसम्मति से झारखंड जूडो संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें केएन त्रिपाठी अध्यक्ष, परीक्षित तिवारी सचिव व अंशुमन राय कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं बोकारो में जूडो के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए बोकारो के सचिव राजीव कुमार सिंह को झारखंड जूडो संघ का सहसचिव बनाया गया। राजीव कुमार सिंह के सह सचिव बनने पर बोकारो जूडो संघ के वासुदेव कुमार, संजू कुमार, चिन्मय कुमार, पायल कुमारी,अजीत कुमार...