रामगढ़, जुलाई 20 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड जन संस्कृति मंच की बैठक रविवार को हेसालोंग में हुई। बैठक की अध्यक्षता गोविंद राम और संचालन रामप्रवेश गोप ने की। बैठक में जन संस्कृति मंच झारखंड राज्य सचिव सुरेंद्र कुमार बेदिया उपाध्यक्ष भारत उपस्थित थे। बैठक में संगठन के विस्तार, सांस्कृतिक हस्तक्षेप और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि वर्तमान में झारखंड की पहचान रहे जल, जंगल और जमीन पर लगातार खतरे बढ़ रहे हैं। प्राकृतिक संसाधनों की लूट, विस्थापन, आदिवासी, मूलवासी समाज के अधिकारों पर हमले के कारण झारखंड की सांस्कृतिक विरासत भी संकट का सामना कर रही है। बैठक में 31 जुलाई को महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जयंती मनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने, युवाओं,...