पाकुड़, अप्रैल 15 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को झारखंड जनाधिकार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानंद मुर्मू के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली सिद्धो-कान्हू मोड़ से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय परिसर तक पहुंची, जिसमें काफी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई। रैली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी जावेद खान एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रखंड परिसर पहुंचने के बाद मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया, जहां वक्ताओं ने राज्य की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। धरना के पश्चात मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी को मांग-पत्र सौंपा। इस दौरान मोर्चा की ओर से राज्य की जनसमस्याओं को उठाते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। मांग-पत्र में कहा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.