सराईकेला, सितम्बर 28 -- झारखंड जनशक्ति मंच (जेजेएम) की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को चाईबासा के हेस्साबासा स्थित मेंजारी रेस्टोरेंट में केंद्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक बिरसा सोय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, केंद्रीय कमिटी के गठन, जिम्मेदारियों के निर्धारण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बासुदेव सिंकू को केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह संस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि संगठन को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक इसकी मजबूत उपस्थिति बनाने का प्रयास किया जाएगा।। इस दौरान मुख्य रूप से बासुदेव सिंकू, प्रेम प्रकाश बिरुवा, चुंबरू देवगम, आलोक बिरुली, अमर सिंह भूमिज, अभय सिंह जामुदा, सिरका हेंब्रम, दुर...