सराईकेला, सितम्बर 21 -- खरसावां, संवाददाता। खरसावां पथ निरीक्षण भवन में रविवार को अभय सिंह जामुदा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड जनशक्ति मंच (जेजेएम) का विधिवत गठन किया गया। बैठक में झारखंड के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों और संस्थापक साथियों ने सर्वसम्मति से बिरसा सोय को मंच का केंद्रीय अध्यक्ष चुना। केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद बिरसा सोय ने सभी साथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि झारखंड जनशक्ति मंच उनके लिए केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जनहित, सामाजिक न्याय और झारखंड के अधिकारों के लिए एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि साथियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी...