रांची, अक्टूबर 5 -- रांची। छात्र हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए सोमवार को झारखंड छात्र अधिकार मोर्चा का गठन किया गया। आदिवासी छात्र संघ से अलग होकर बने इस नए संगठन की केंद्रीय कमेटी की घोषणा की गई, जिसमें दया राम को केंद्रीय अध्यक्ष, वसीम अंसारी को कार्यकारी अध्यक्ष, बादल भोक्ता को उपाध्यक्ष, सुनील सोरेन को कोषाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता, राकेश रौशन को महासचिव और सोनू ताती को सचिव बनाया गया। मोर्चा राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मुद्दे प्रमुखता से उठाएगा। जल्द ही विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्र विंग गठित कर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। --------------

संगठन का गठन रांची, विशेष संवाददाता। छात्र हितों और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से बड़ी संख्या में छात्रों ने आदिवासी छात्र संघ से अलग होकर सोमवार को झारखंड ...