झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस की समन्वय बैठक, सीमा पर सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर बनी रणनीति
लातेहार, जुलाई 3 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अंतरराज्यीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गुरूवार को महुआडांड़ एसडीपीओ कार्यालय में झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व महुआडांड़ के एसडीपीओ और छत्तीसगढ़ के कुसमी एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से किया। इसमें सीमावर्ती कुसमी थाना तथा करौंधा थाना के थाना प्रभारियों ने भी भाग लिया। बैठक में सीमा पार होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और संयुक्त कार्रवाई की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा उग्रवादी गतिविधियों से संबंधित खुफिया सूचनाओं के संग्रह एवं आपसी साझाकरण को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.