रांची, दिसम्बर 26 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर ने गुरुवार को कॉस्ट्यूम डिजाइनर एवं फिल्मफेयर अवार्ड विजेता दर्शन जालान को सम्मानित किया। चैंबर भवन में आयोजित इस समारोह में दर्शन जालान अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित थे। दरअसल, फिल्म 'लापता लेडीज' में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसपर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाशाली कलाकार और फैशन की दुनिया के सितारे हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। युवाओं को उनके संघर्ष और सफलता से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से निरंतर संवाद किया जाएगा। मौके पर दर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.