चाईबासा, मार्च 14 -- गुवा । सेल के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाने तथा खनन कार्यों में सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 13 मार्च 2026 को किरीबुरू स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में सेफ्टी प्रैक्टिस पर परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य खदानों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यप्रणाली में सुधार के माध्यम से दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक (ई एंड एल) एवं नोडल सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने कहा कि खनन कार्य अत्यंत जोखिमपूर्ण होता है, इसलिए हर स्तर पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केवल नियम बनाना प...