रांची, मार्च 19 -- झारखंड के ग्रामीण कार्य और ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर के बदले कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के खेल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट (अभियोजन शिकायत) दाखिल की। इसमें विभाग के 14 बड़े इंजीनियरों और अधिकारियों को नया आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही इस बहुचर्चित मामले में कुल आरोपियों की संख्या अब 36 पहुंच गई है।चौंकाने वाला खुलासा ईडी की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विभाग में कमीशनखोरी का एक व्यवस्थित रैकेट चल रहा था। 3048 करोड़ रुपये के कुल टेंडर आवंटन के बदले ठेकेदारों से तीन प्रतिशत फिक्स कमीशन वसूला जाता था। अब तक की जांच में 90 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोसिड आफ क्राइम स्थापित हो चुकी है। यह भी पढ़ें- झमाझ...