दुमका, अप्रैल 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कड़बिंधा में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बैंक मैनेजर निरंजन कुमार एवं कैशियर संजीव कुमार गुप्ता के संयुक्त अध्यक्षता में झारखंड ग्रामीण बैंक कलविंदर शाखा द्वारा अपने बैंक का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बैंक मैनेजर निरंजन कुमार ने बताया कि ग्रामीण बैंक का स्थापना सन 1975 को तत्कालिक सरकार द्वारा किया गया था। केवल झारखंड में हमारी 450 ब्रांचेस हैं जो अपने आठ क्षेत्रीय कार्यालय के साथ काम कर रही है।मौके पर उपस्थित रोहित मंडल, अरुण मंडल, नागेंद्र कुमार, राजेश मांझी, बुधराय हेंब्रम, अंशुमल कुमार, मिकीलीना हेंब्रम व ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.