जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। संघ का तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन 26 सितंबर को रांची के होटल में होगा। अधिवेशन में आगामी कार्यकाल के लिए संघ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाना है। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी क्रम में संघ के वर्तमान महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने महासचिव पद के लिए पुनः नामांकन दाखिल किया है। तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में संगठन की पिछली अवधि के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा के साथ कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न सेवा संबंधी मामलों, कर्मचारी हित, संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में प्रत्...