झारखंड गौरव सम्मान' से किया गया सम्मानित
घाटशिला, अगस्त 24 -- घाटशिला। रविवार को भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन को जमशेदपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित 'झारखंड गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा एवं पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडे ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन ने सम्मान के लिए आयोजकों एवं उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सफलता वही, जो अंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.