सराईकेला, मार्च 19 -- सरायकेला। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में जिले के रिक्त 446 पदों पर भर्ती के लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को कुचाई प्रखंड के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच दौड़ का आयोजन किया गया। बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह से ''हाई-टेक'' रखा गया है। जिसमें चिप आधारित तकनीक और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए दौड़ की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। इससे पहले 17 मार्च को कुकड़ू प्रखंड के अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई थी, जिसमें 199 सफल रहे थे। दौड़ (1 मील) में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उसी दिन लंबी कूद, ऊंची कूद और शॉट पुट जैसी अन्य शारीरिक स्पर्धाओं में शामिल किया गया। इसके बाद सफल उम्...