झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने जुगसलाई में की ऑनलाइन स्वगणना
जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर। जुगसलाई में ऑनलाइन स्वगणना का शुक्रवार को अंतिम दिन है। इससे पूर्व झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों की सहयोग से स्वगणना की। सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि, जनगणना 2027 के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए नगर परिषद भी अपने स्तर पर क्षेत्र के नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित कर रही है। सिख नेता के अनुसार मोबाइल के माध्यम डिजिटल स्वगणना करने से नगर परिषद के कर्मचारियों को भी सहूलियत होगी। नगर परिषद पदाधिकारी संदीप पासवान ने जुगसलाई के निवासियों से अपने परिवार की स्वगणना की अपील की है। 16 मई से जनगणना पदाधिकारी घर घर घूम कर जनगणना का कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.